Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Out: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे वे घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। दिवाली के समय 15वीं किस्त जारी होने के बाद अब महिलाओं के लिए एक और बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।
विभागीय सूत्रों से मिली अपडेट जानकारी के अनुसार अब मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस बार सरकार ने 16वीं और 17वीं किस्त को एक साथ जारी करने का फैसला लिया है, यानी महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि दी जा रही है। आज से राज्य के 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पैसा जमा होना शुरू हो गया है। यह भुगतान दो चरणों में किया जा रहा है और शेष जिलों की महिलाओं को भी अगले कुछ दिनों में राशि मिल जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि 25 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को पूरा भुगतान मिल जाए।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Out
मंईयां सम्मान योजना 16वीं-17वीं किस्त जारी को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार सरकार ने उन महिलाओं को राहत देने का निर्णय लिया है, जिनकी किसी कारण से पिछली किस्त अटक गई थी। इसी वजह से 16वीं और 17वीं किस्त को एक साथ जारी किया गया है। आज से पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में ₹5000 की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही है।
जिन महिलाओं का आवेदन और दस्तावेज पहले से सत्यापित हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार ने साफ किया है कि दूसरे चरण में बाकी जिलों की महिलाओं को भी बिना किसी परेशानी के भुगतान मिलेगा। अगर आज पैसा खाते में नहीं दिख रहा है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी लाभार्थियों को तय समय सीमा के भीतर राशि मिल जाएगी।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Out Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Out |
| योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
| किस्त | 16वीं और 17वीं |
| कुल राशि | ₹5000 |
| भुगतान माध्यम | DBT |
| लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
| भुगतान चरण | दो चरण |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ
सरकार की रणनीति के अनुसार पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को 16वीं–17वीं किस्त का लाभ दिया जा रहा है। इन जिलों में रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं।
इन जिलों की महिलाओं के आवेदन पहले ही जांचे जा चुके हैं और उनके बैंक खाते DBT के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी कारण इन महिलाओं के खातों में सबसे पहले ₹5000 की राशि जमा की जा रही है।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला का झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
- महिला के नाम सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT सुविधा चालू हो।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
- आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों में कोई गलती या कमी नहीं होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड में है, उन्हें भौतिक सत्यापन पूरा करना जरूरी है।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलना है।
- अब होमपेज पर आपको Login विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब यहां आपको आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है और लॉगिन करना है।
- लॉगिन होने के बाद आवेदन एवं भुगतान की स्थिति सेक्शन में आपको जाना है।
- अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP प्राप्त करना है और OTP भरकर सत्यापन करना है।
- सत्यापन पूरा होने के बाद स्क्रीन पर 16वीं और 17वीं किस्त का स्टेटस दिखाई देगा।
- यहाँ आप देख सकते हैं 16वीं और 17वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं।
Note :- अगर आपके खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर हो जाती है तो बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS जरूर आएगा। कई बार SMS देर से आता है, इसलिए पासबुक अपडेट करवाना भी एक अच्छा विकल्प रहता है। इसके अलावा नेट बैंकिंग या UPI ऐप के माध्यम से भी ट्रांजेक्शन की जानकारी देखी जा सकती है। अगर फिर भी कोई समस्या रहती है तो नजदीकी CSC सेंटर या संबंधित विभाग से संपर्क करके समाधान प्राप्त किया जा सकता है।